छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पंडित सुंदरलाल शर्मा की पुण्यतिथि पर किया नमन

jantaserishta.com
28 Dec 2021 12:09 PM IST
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पंडित सुंदरलाल शर्मा की पुण्यतिथि पर किया नमन
x

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहाँ अपने निवास कार्यालय में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, समाज सुधारक और प्रसिद्ध साहित्यकार पंडित सुंदरलाल शर्मा की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया ।

भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के लिए पंडित सुंदरलाल शर्मा के अमूल्य योगदान को याद करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के गांधी के नाम से जाने जाने वाले पंडित सुंदरलाल शर्मा ने ग्रामीण इलाकों में फैले अंधविश्वास, छुआ-छूत, रूढ़िवादिता जैसी कुरीतियों को दूर करने के लिए अथक प्रयास किया। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान कई राष्ट्रीय आंदोलनों से जुड़कर छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय चेतना का विस्तार किया। श्री बघेल ने कहा कि सच्चे मायनों में पंडित सुन्दरलाल शर्मा छत्तीसगढ़ में जनजागरण और सामाजिक क्रांति के अग्रदूत थे। उनका सादा जीवन और उच्च विचार हमें सदा प्रेरित करते रहेंगे।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story