छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पंडित रविशंकर शुक्ल की पुण्यतिथि पर किया नमन

jantaserishta.com
30 Dec 2021 3:18 PM IST
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पंडित रविशंकर शुक्ल की पुण्यतिथि पर किया नमन
x

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और अविभाजित मध्यप्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री पंडित रविशंकर शुक्ल की 31 दिसम्बर को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि स्वतंत्रता संग्राम के दौरान पंडित रविशंकर शुक्ल जी ने कई राष्ट्रीय आंदोलनों में सक्रिय और शीर्ष भूमिका निभाई। छत्तीसगढ़ में उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के विरूद्ध लोगों को जागरूक कर गांधी जी के विभिन्न आंदोलनों में सहयोग के लिए प्रेरित किया। भूपेश बघेल ने कहा कि पंडित रविशंकर शुक्ल जी लोकप्रिय जन नेता और कुशल प्रशासक थे। उन्होंनेे मुख्यमंत्री रहते हुए छत्तीसगढ़ अंचल में शिक्षा, स्वास्थ्य और सिंचाई सहित विभिन्न क्षेत्रों की विकास योजनाओं में महती भूमिका निभाई।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story