छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पंडित नेहरू की पुण्यतिथि पर किया नमन

Nil dhankar
26 May 2022 5:49 PM IST
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पंडित नेहरू की पुण्यतिथि पर किया नमन
x

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारत के पहले प्रधानमंत्री, भारत रत्न पंडित जवाहर लाल नेहरू की 27 मई को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। बघेल ने नेहरू जी को याद करते हुए कहा है कि पंडित नेहरू ने भारत की आजादी और नवनिर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने विकास के लिए लोकतंत्र को अपना मूलमंत्र बनाया और भारत को एक मजबूत आधार दिया। देश के

सामाजिक अधोसंरचना से लेकर भौतिक अधोसंरचना तक के विकास के लिए पंडित नेहरू के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनकी नीतियों के कारण देश में कृषि और उद्योग के विकास का एक नया युग शुरु हुआ। भिलाई स्टील प्लांट छत्तीसगढ़ को पं. नेहरू की अनुपम सौगात है।

श्री बघेल ने कहा कि पंडित जी चाचा नेहरू के नाम से जन-जन में लोकप्रिय रहे हैं। पं. नेहरू एक विद्वान लेखक, चिंतक और विचारक भी थे, इसकी झलक उनकी किताब 'विश्व इतिहास की झलक' और 'भारत एक खोज' में मिलती है। आज भी लोगों के मन में उनकी अमिट छाप अंकित है।

Next Story