छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती पर उन्हें किया नमन

Admin2
3 Aug 2021 7:33 AM GMT
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती पर उन्हें किया नमन
x

रायपुर। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती पर उन्हें नमन किया। सीएम भूपेश बघेल ने उनकी कृतियों को याद करते हुए कहा कि राष्ट्रीय और सामाजिक चेतना से ओतप्रोत खड़ी बोली की उनकी रचनाओं ने बड़े वर्ग पर प्रभाव डाला। वे अपने समय की समस्याओं के प्रति विशेष रूप से संवेदनशील रहे। उनका काव्य जन-जागरण और नैतिक चेतना से ओतप्रोत था। स्वतंत्रता संग्राम के दौरान उनकी रचनाओं के प्रभाव को देखते हुए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने उन्हें राष्ट्रकवि की उपाधि दी थी। गुप्त जी को उनके कालजयी साहित्य के लिए पद्भभूषण सहित कई पुरस्कारों से नवाजा गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुप्त जी की रचनाएं भारतीय सहित्य की अमूल्य धरोहर हैं जो पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेंगीं।

Next Story