छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कस्तूरबा गांधी की पुण्यतिथि पर किया नमन
Nil dhankar
21 Feb 2022 6:07 PM IST

x
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की धर्मपत्नी और देशसेवा के महाव्रत में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की सदैव साथी रहीं कस्तूरबा गांधी की 22 फरवरी को पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन किया है। श्री बघेल ने उन्हें याद करते हुए कहा कि गांधी जी के स्वतंत्र भारत के सपने को साकार करने में एक दृढ़ समर्पित सहभागी की भूमिका 'बा' ने निभाई। बापू के संघर्ष की गाथा को 'बा' के योगदान के बिना पढ़ना सदैव अधूरा लगता है।
Next Story





