छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुरू तेगबहादुर की जयंती पर किया नमन
Nil dhankar
20 April 2022 6:05 PM IST

x
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सिख धर्म के नवें गुरू श्री तेग बहादुर साहब की 21 अप्रैल को जयंती पर उन्हें नमन किया है। सीएम बघेल ने कहा है कि सत्य और धर्म के लिए तेग बहादुर साहब ने अपना सर्वाेच्च बलिदान दिया। उन्होंने समाज में फैले अंधविश्वास और कुरीतियों की घोर आलोचना की और सामाजिक हित के कई काम किए। मानवीय मूल्यों के लिए उनके द्वारा स्थापित सिद्धांत और आदर्श हमें सदा राह दिखाते रहेंगे।
Next Story





