छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व मुख्यमंत्री श्री मोतीलाल वोरा की जयंती पर किया नमन

Nil dhankar
19 Dec 2021 8:01 PM IST
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व मुख्यमंत्री श्री मोतीलाल वोरा की जयंती पर किया नमन
x
पढ़े पूरी खबर

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अविभाजित मध्यप्रदेश के दो बार मुख्यमंत्री रह चुके मोतीलाल वोरा को 20 दिसंबर को उनकी जयंती पर नमन किया है। उन्होंने कहा श्री वोरा ने अपने सरल-सहज और मृदुभाषी व्यक्तित्व से सभी को प्रभावित किया। उनके व्यक्तित्व में सादगी थी, अहंकार उनसे कोसो दूर था। उन्होंने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में अमूल्य योगदान दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि वोरा ने सर्वहारा वर्ग के भलाई के लिए अनेक कार्य किए। अपने लम्बे राजनीतिक जीवन में उन्हें जो भी दायित्व मिला उसे सहज स्वीकार किया। उन्होंने पार्षद से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की। जमीनी स्तर से लेकर उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी एक अलग पहचान बनाई। उन्होंने अविभाजित मध्यप्रदेश में दो बार मुख्यमंत्री का पद संभाला इसके अलावा उन्होंने उत्तर प्रदेश के राज्यपाल के साथ ही केन्द्रीय मंत्रिमंडल में स्वास्थ्य मंत्री का दायित्व भी संभाला। वोरा ने एक पत्रकार के रूप में भी काम किया। पत्रकार के रूप में काम करने के दौरान उन्हें जनता की समस्याओं को नजदीक से देखने का मौका मिला। उनका यह अनुभव उनके राजनीतिक जीवन में भी काम आया।


Next Story