छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर किया नमन
Nil dhankar
23 Jun 2023 5:22 PM IST

x
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस 24 जून पर उन्हें नमन किया है। बघेल नेे कहा है कि रानी दुर्गावती भारत की उन वीरांगनाओं में से एक हैं, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राण तक न्यौछावर कर दिए। उन्होंने अपने शौर्य और साहस से वीरता की एक नई इबारत लिखी। उनका साहस और बलिदान हमेशा देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा।
Next Story





