छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. कलाम की पुण्यतिथि पर किया नमन

Admin2
27 July 2021 5:01 AM GMT
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. कलाम की पुण्यतिथि पर किया नमन
x

फाइल फोटो 

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. कलाम की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया। राष्ट्र के लिए उनके योगदान को याद करते हुए सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि डॉ. कलाम के नेतृत्व में भारत ने कई वैज्ञानिक उपलब्धियां हासिल की। विज्ञान के क्षेत्र में भारत को अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने देश को अंतरिक्ष कार्यक्रम और सैन्य मिसाईल के क्षेत्र में नई ऊंचाईयों तक पहुंचाया। पूरा विश्व आज उन्हें मिसाइलमैन के रूप में जानता है।

सीएम बघेल ने कहा कि डॉ. कलाम ने अपना बचपन कठिन परिस्थितियों में गुजरा, लेकिन परिस्थितियों से संघर्ष कर उन्होंने अभूतपूर्व सफलता हासिल की। उनके फौलादी इरादों और सरल सहज स्वभाव ने सभी का दिल जीता। आज वे हजारों लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत बन गए हैं।

Next Story