छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बाबा गुरु घासीदास जी को उनकी जयंती पर किया नमन

Nil dhankar
18 Dec 2022 1:21 PM IST
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बाबा गुरु घासीदास जी को उनकी जयंती पर किया नमन
x

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में गुरु घासीदास बाबा की जयंती पर उनके छाया चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और प्रदेश की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों को बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया और छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन भी उपस्थित थे।



Next Story