छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि पर किया नमन

Nil dhankar
26 Feb 2023 5:50 PM IST
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि पर किया नमन
x

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी चंद्रशेखर आजाद की 27 फरवरी को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि आजाद की देश भक्ति और साहस आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है। मातृभूमि की आजादी के लिए उनमें अद्भुत जुनून था। आजाद जी ने संकल्प लिया था कि ब्रिटिश सरकार के सामने कभी घुटने नहीं टेकेंगे, आजाद हैं आजाद ही रहेंगे।

उन्होंने अपना संकल्प टूटने नहीं दिया और देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। बघेल ने कहा कि चंद्रशेखर के बलिदान ने हजारों युवाओं के भीतर क्रांति की मशाल जला दी। उनका बलिदान अमूल्य है, जिसका ऋण कभी चुकाया नहीं जा सकता।

Next Story