छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय पंडित वामनराव लाखे की जयंती पर पुष्प अर्पित कर किया नमन

Nil dhankar
17 Sept 2021 1:39 PM IST
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय पंडित वामनराव लाखे की जयंती पर पुष्प अर्पित कर किया नमन
x

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय पंडित वामनराव लाखे की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर देश के स्वतंत्रता संग्राम और छत्तीसगढ़ में सहकारिता आंदोलन को मजबूत बनाने के लिए उनके योगदान को याद किया।

उल्लेखनीय है कि स्वर्गीय लाखे जी को छत्तीसगढ़ में सहकारिता के जनक के रूप में जाना जाता है। उनके प्रयासों से रायपुर में प्रथम सहकारी बैंक की स्थापना हुई। लाखे ने छत्तीसगढ़ में स्वतंत्रता संग्राम के दौरान जनजागरण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और कई आंदोलनों का नेतृत्व किया। छत्तीसगढ़ की प्रथम मासिक पत्रिका छत्तीसगढ़ मित्र के सम्पादक के रूप में उन्होंने यहां पत्रकारिता की बुनियाद रखी। राष्ट्रीय चेतना के विकास में इस पत्रिका ने प्रमुख भूमिका निभाई। इस अवसर पर नगरी प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत, छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन भी उपस्थित थे।

Next Story