छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शहीद गुण्डाधूर की प्रतिमा पर किया पुष्पांजलि अर्पित

Nilmani Pal
5 Jun 2022 7:31 AM GMT
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शहीद गुण्डाधूर की प्रतिमा पर किया पुष्पांजलि अर्पित
x

कांकेर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शहीद गुण्डाधूर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज नगर पालिका कांकेर के घड़ी चौक में स्थित शहीद गुण्डाधूर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्रवासियों को 109 करोड़ रुपए के 88 विकास कार्यों की सौगात

भेंट मुलाकात कार्यक्रम के अंतर्गत कांकेर जिले के प्रवास पर पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज जिले के अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्रवासियों को 109 करोड़ रुपए के 88 विकास कार्यों की सौगात दी। कांकेर स्थित विश्राम भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने लगभग 31 करोड़ 45 लाख रुपए के 47 विकास कार्यों का भूमिपूजन और 77 करोड़ 69 लाख रुपए के 41 विकास कार्यों का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री बघेल ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के 5 करोड़ 80 लाख रुपए के 12 कार्य, जल संसाधन विभाग के 11 करोड़ 65 लाख रुपए के 4 कार्य, जिला निर्माण समिति के 1 करोड़ 62 लाख रुपए का एक कार्य, शिक्षा विभाग के लगभग 1 करोड़ 75 लाख रुपए के 8 कार्य, महिला एवं बाल विकास विभाग के 45 लाख रुपए का 1 कार्य, लोक निर्माण विभाग के 8 करोड़ 71 लाख रुपए के 3 कार्य, जिला खनिज न्यास संस्थान, लोक शिक्षण संचालनालय के 1 करोड़ 46 लाख रुपए के 18 कार्यों का भूमिपूजन किया।

इसके साथ ही जल संसाधन विभाग के 4 करोड़ 53 लाख रुपए के 2 कार्य, लोक निर्माण विभाग सेतु के लगभग 11 करोड़ 22 लाख रुपए के 2 कार्य, लोक निर्माण विभाग के 22 करोड़ 49 लाख रुपए के 18 कार्य, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के 39 करोड़ 5 लाख रुपए के 21 कार्य, ग्रामीण यांत्रिक सेवा के 14 लाख रुपए के एक कार्य और स्वास्थ्य विभाग के 25 लाख रुपए के एक कार्य का लोकार्पण किया।

Next Story