छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खुडिया के दस महाविद्या मंदिर में पूजा अर्चना की

Nil dhankar
8 May 2023 2:28 PM IST
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खुडिया के दस महाविद्या मंदिर में पूजा अर्चना की
x

मुंगेली। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अपने प्रदेश व्यापी भेंट मुलाकात अभियान के तहत लोरमी विधानसभा के ग्राम खुडिया स्थित दस महाविद्या मंदिर पहुंचे। उन्होंने माँ दुर्गा और मंदिर परिसर में ही स्थित महादेव की पूजा अर्चना कर प्रदेश वासियों की सुख-शांति,समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर तखतपुर विधायक रश्मि सिंह,जिला पंचायत अध्यक्ष लेखनी सोनू चंद्राकर भी उपस्थित रहे।



Next Story