छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ग्राम कुंजेमुरा में की 13 बड़ी घोषणाएं

Nil dhankar
13 Sept 2022 2:43 PM IST
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ग्राम कुंजेमुरा में की 13 बड़ी घोषणाएं
x

रायगढ़। ग्राम कुंजेमुरा के ब्लॉक तमनार में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 13 बड़ी घोषणाएं की है.

1. ग्राम तमनार से उरबा होते हुए लैलूंगा तक 28 किमी सड़क का निर्माण होगा।

2. ग्राम तमनार में नवीन ग्रामीण जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की शाखा खोलेंगे।

3. ग्राम तमनार में उप कोषालय खोला जायेगा।

4. शासकीय कला विज्ञान एवं वाणिज्य महाविद्यालय तमनार में पोस्ट ग्रेजुएट यानी पी.जी. कक्षायें शुरू करवाई जायेंगी।

5. ग्राम सराईपाली में उप तहसील कार्यालय खोला जायेगा।

6. ग्राम धौराभाठा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हेतु नवीन भवन का निर्माण करवाया जायेगा

7. ग्राम हमीरपुर से बरकछार से बंजारी अड़बहाल तक कुल 19 किमी नई सडक का निर्माण करवाया जायेगा।

8 ग्राम गोढ़ी में समूह नल जल योजना की सुविधाओं का विस्तार किया जायेगा।

9. शासकीय कन्या प्राथमिक शाला लैलूंगा का नामकरण सेठ जयदयाल सिंघानिया के नाम पर किया जायेगा।

10. ग्राम कुंजेमुरा में शा.उ.मा. विद्यालय में स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम स्कूल खोलने की घोषणा।

11. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तमनार का नामकरण स्वर्गीय. जयलाल चौधरी के नाम पर करने की घोषणा।

12. रेंगारबहरी से घरघोड़ा सीमा तक 1.5 km सड़क निर्माण।

13. पेलमा के मड़ियाकछार तक 6km सड़क निर्माण।

Next Story