छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ग्राम तामासिवनी में की 11 बड़ी घोषणाएं

Nilmani Pal
11 Feb 2023 10:13 AM GMT
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ग्राम तामासिवनी में की 11 बड़ी घोषणाएं
x

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तामासिवनी भेंट-मुलाकात के दौरान समाज कल्याण और कृषि विभाग के विभिन्न हितग्राहियों को सामग्री का वितरण किया। जिसमें समाज कल्याण विभाग विभाग के 2 हितग्राहियों को बैटरी चलित ट्रायसाइकिल और कृषि विभाग से 8 हितग्राहियों को बैटरी स्पेयर सामग्री का वितरण किया। इस अवसर उन्होंने एक हितग्राही को विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत 50 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की।

महत्वपूर्ण घोषणाएं :-

1. ग्राम तामासिवनी में उप-स्वास्थ्य केंद्र हेतु नया भवन बनवाया जायेगा।

2. ग्राम पारागांव तथा चंपारण में भी उप-स्वास्थ्य केंद्र हेतु नया भवन बनवाया जायेगा।

3. ग्राम मिलाई में जिला सहकारी बैंक की शाखा खोली जायेगी।

4. पटेवा से डोंगीतराई पिपरीद सोनसिल्ली मार्ग का चौड़ीकरण और मजबूतीकरण किया जायेगा।

5. भेलवाडीह- उपरवारा ग्रामीण मार्ग का भी चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण किया जायेगा।

6. ग्राम घोरमट्टी और तर्रा में पूर्व माध्यमिक शाला प्रारंभ की जायेगी।

7. शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवापारा की क्षमता 30 बिस्तर से बढ़ाकर 50 बिस्तर की जायेगी।

8. ग्राम कुरु तथा ग्राम डोमा में नया उप-स्वास्थ्य केंद्र खोला जायेगा।

9. ग्राम छटेरा (आरंग) में नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोला जायेगा।

10. तामासिवनी में कॉलेज की स्वीकृती।

11. गोबरा नवापारा मे मुक्तिधाम का निर्माण।

Next Story