छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दिल्ली से असम के लिए होंगे रवाना, कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे बैठक
Rounak Dey
17 Feb 2021 7:42 AM IST

x
फाइल फोटो
बड़ी खबर
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | नई दिल्ली। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दिल्ली से असम के लिए रवाना हुए हैं। असम में मुख्यमंत्री बूथ लेवल कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। जिसमें सीएम बघेल कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी रणनीति को लेकर चर्चा करेंगे।
बीते रविवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने असम में चुनावी सभा को संबोधित किया गया था। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी राहुल गांधी की चुनावी सभा में शामिल हुए।
बता दें कि असम में विधानसभा चुनाव होने को हैं। वहीं जीत के लिए कांग्रेस आलाकमान ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के अलावा नेताओं के बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। जीत की रणनीति बनाने के लिए लगातार असम का दौरा कर रहे हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और प्रदेश प्रभारी विकास उपाध्याय असम में चुनावी घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।
Next Story





