मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मोर माटी एप्प किया लॉन्च

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राजधानी रायपुर के बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में छत्तीसगढ़ी कला एवं संस्कृति पर आधारित ''मोर माटी'' एप्प को लॉन्च किया। मुख्यमंत्री बघेल ने इस अवसर पर कहा कि यह बहुत खुशी की बात है कि छत्तीसगढ़िया संस्कृति को बढ़ावा देने और उसके प्रचार-प्रसार के लिये मोर माटी एप्प जैसा नवाचार शुरू किया गया है। छत्तीसगढ़ की हजारों साल पुरानी कला एवं संस्कृति को जीवित रखने के साथ-साथ इसे देश व दुनिया में फैलाने में मोर माटी एप्प ध्वजवाहक साबित होगी। उन्होंने इसके लिए सभी कलाकारों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मोर माटी एप्प से छत्तीसगढ़ के कलाकारों को भी एक अलग पहचान मिलेगी। उल्लेखनीय है कि मोर माटी एप साजिद खान के निर्देशन में तैयार किया गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





