छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केसरा में बाड़ी का किया निरीक्षण

Admin2
9 Nov 2020 10:00 AM GMT
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केसरा में बाड़ी का किया निरीक्षण
x

रायपुर।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज दुर्ग जिले के पाटन क्षेत्र के भ्रमण के दौरान ग्राम केसरा में बाड़ी का निरीक्षण किया। उन्होंने बाड़ी के निरीक्षण के दौरान सब्जियों का उत्पादन करने वाली महिलाओं को उपयोगी टिप्स दिए, जिससे महिलाओं के लिए उन्नत सब्जी उत्पादन की राह खुलेगी। महिलाओं ने बताया कि वे टमाटर और बैंगन आसपास लगाई हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन्हें अलग अलग लगाइए। दोनों की पानी की जरूरत अलग है और कीटनाशक तथा उर्वरक भी अलग तरह के उपयोग होंगे। उन्होंने पूछा कि कुम्हड़ा किस वैरायटी का है। महिलाओं ने बताया कि वो नहीं मालूम लेकिन उत्पादन अच्छा हो रहा है और टेस्ट भी अच्छा आ रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा, आप लोग बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। खेती किसानी में लगातार नई-नई तकनीकी आ रही है, जिनकी जानकारी रखना जरूरी है, ये आपके ल…

Next Story