छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विधायक बृहस्पत सिंह के स्वास्थ्य की ली जानकारी

Nilmani Pal
2 Nov 2021 3:25 PM GMT
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विधायक बृहस्पत सिंह के स्वास्थ्य की ली जानकारी
x

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राजधानी रायपुर के रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में भर्ती रामानुजगंज विधायक और सरगुजा क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बृहस्पत सिंह व उनके परिवारजनों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चिकित्सकों से विधायक सिंह के स्वास्थ्य के बारे में पूछताछ की और उन्हें बेहतर चिकित्सा उपलब्ध कराने को कहा। उल्लेखनीय है कि बृहस्पत सिंह पिछले कुछ दिनों से इलाज के लिए रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में भर्ती हैं। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन, छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक, संसदीय सचिव चन्द्रदेव राय व इन्द्रशाह मंडावी और विधायक किस्मत लाल नन्द व ममता चंद्राकर सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Next Story