छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया झीरम घाटी शहीद मेमोरियल का लोकार्पण
Nil dhankar
25 May 2022 11:22 AM IST

x
जगदलपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जगदलपुर में झीरम घाटी शहीद मेमोरियल का लोकार्पण किया, और झीरम घाटी में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की, बता दें कि 32 शहीदों की याद में मेमोरियल स्थापित किया गया है, लोकतंत्र पर सबसे बड़े हमले में शहीदों की याद में आम जनता को झीरम घाटी शहीद मेमोरियल समर्पित है.
झीरम घाटी शहीद मेमोरियल में शहीदों के परिजनों से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुलाकात की. शहीदों के परिजनों की हिम्मत और हौंसले की तारीफ की, साथ ही हर सुख दुख में साथ रहने का मुख्यमंत्री ने वादा किया। परिजनों को शाल, श्रीफल और पौधा के रूप में झीरम स्मृति चिन्ह दिया।
Next Story





