छत्तीसगढ़

जगदलपुर महारानी अस्पताल में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया बर्न एंड ट्रामा यूनिट का लोकार्पण

Nil dhankar
26 May 2022 6:32 PM IST
जगदलपुर महारानी अस्पताल में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया बर्न एंड ट्रामा यूनिट का लोकार्पण
x
बस्तर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महारानी अस्पताल जगदलपुर में 3 करोड़ रुपये लागत से बने बर्न यूनिट के लिए भवन उन्नयन कार्य,नियंत्रण एवं समन्वय केंद्र कार्य एवं 2 करोड़ रुपये की लागत से बने स्पर्श क्लिनिक एवं नशामुक्ति वार्ड उन्नयन कार्य का लोकार्पण किया। भूपेश बघेल ने महारानी अस्पताल, जगदलपुर के मातृ शिशु स्वास्थ्य संस्थान "कादम्बिनी" के वार्ड प्रसव पश्चात देखभाल में रह रही शिशुवती माताओं से बातचीत की और उन्हें बधाई दिए। मुख्यमंत्री ने शिशुवती माताओं को बेबी केयर किट एवं फलों की टोकरी भेंट की।
Next Story