छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ी राजभाषा के 19 साहित्यकारों-भाषाविदों को किया सम्मानित

Nil dhankar
28 Nov 2021 8:06 PM IST
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ी राजभाषा के 19 साहित्यकारों-भाषाविदों को किया सम्मानित
x

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस के अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में छत्तीसगढ़ी राजभाषा के 19 साहित्यकारों-भाषाविदों को सम्मानित किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने की। इस अवसर पर संस्कृति विभाग के सचिव अन्बलगन पी. संचालक संस्कृति एवं पुरातत्व विवेक आचार्य, छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के सचिव अनिल भतपहरी सहित साहित्यकार और भाषाविद उपस्थित थे।


Next Story