छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लालबाग मैदान में किया ध्वजारोहण, देखें गणतंत्र दिवस समारोह LIVE

Nil dhankar
26 Jan 2023 9:13 AM IST
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लालबाग मैदान में किया ध्वजारोहण, देखें गणतंत्र दिवस समारोह LIVE
x

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जगदलपुर के लालबाग मैदान में किया ध्वजारोहण। जिसके बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल परेड का निरीक्षण कर रहे हैं। कुछ देर बाद मुख्यमंत्री शहीद स्मारक स्थल से 11.15 बजे प्रस्थान कर 11.20 बजे मां दंतेश्वरी मंदिर का दर्शन करने के बाद दंतेश्वरी मंदिर परिसर से कोतवाली तक 'हाथ से हाथ जोड़ो' कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम पश्चात दोपहर 12.05 बजे जगदलपुर सर्किट हाउस पहुंचेंगे और वहां से दोपहर 12.35 बजे आमागुड़ा चौक में आमागुड़ा चौक और अमर वाटिका का लोकार्पण करेंगे। इसके पश्चात मुख्यमंत्री दोपहर 1.40 बजे ग्राम तुरेनार में रूरल इंडस्ट्रियल पार्क (रीपा) का अवलोकन करेंगे। मुख्यमंत्री कार्यक्रम पश्चात दोपहर 3.15 बजे पुलिस ग्राउंड हेेलीपेड रायपुर आएंगे।






यह खबर अभी-अभी ब्रेक हुई है. इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं. हमारी कोशिश है कि आपके पास सबसे पहले जानकारी पहुंचे. इसलिए आपसे अनुरोध है कि सभी बड़े अपडेट्स जानने के लिए इस पेज को रीफ्रेश कर लें. साथ ही हमारी अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए देखते रहे जनता से रिश्ता.

Next Story