छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को दी दशहरा की शुभकामनाएं
Nil dhankar
4 Oct 2022 5:29 PM IST

x
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को दशहरा पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी है। बघेल ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि दशहरा पर्व हमें सत्य के मार्ग पर चलने का साहस देता है, हमें विश्वास दिलाता है कि सत्य के मार्ग में कितनी भी परेशानियां और कठिनाईयां क्यों न हो, विजय सदा सत्य की होती है। विजयादशमी का यह पर्व बुराई पर अच्छाई और अन्याय पर न्याय की जीत का प्रतीक है।
Next Story





