छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नव संवत्सर, चैत्र नवरात्रि, बैसाखी, गुड़ी पड़वा और चेटीचंड की शुभकामनाएं दीं

jantaserishta.com
12 April 2021 5:17 PM IST
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नव संवत्सर, चैत्र नवरात्रि, बैसाखी, गुड़ी पड़वा और चेटीचंड की शुभकामनाएं दीं
x

रायपुर:- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्रि, बैसाखी, गुड़ी पड़वा और चेटीचंड की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं हैं। उन्होंने इस अवसर पर सभी नागरिकों के लिए सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि 13 अप्रैल से हिन्दू नववर्ष नव संवत्सर और चैत्र नवरात्रि प्रारंभ हो रही है, इस दिन बैसाखी, गुड़ी पड़वा और चेटीचंड का पर्व भी मनाया जाएगा। कोरोना संकट के समय में सभी लोग घरों में ही त्यौहार मनाएं और भीड़-भाड़ में जाने से बचें। उन्होंने कहा कि अनेक जिलों में लॉकडाउन लगाया गया है। सभी लोग इसका कड़ाई से पालन करें और घरों में रह कर सभी के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करें। कोरोना से बचाव के सभी उपायों का सतर्कता से पालन करें।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story