छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जा रहे दिल्ली, लखनऊ जाने की इजाजत नहीं मिली

jantaserishta.com
4 Oct 2021 10:52 AM IST
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जा रहे दिल्ली, लखनऊ जाने की इजाजत नहीं मिली
x

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लखनऊ जाने की इजाजत नहीं मिलने पर दिल्ली जा रहे हैं। वहां से सड़क के रास्ते लखीमपुर जा सकते है।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Chhattisgarh Chief Minister Bhupesh Baghel) के विमान को लखनऊ हवाईअड्डे पर उतरने की अनुमति नहीं मिली है. कांग्रेस सूत्रों ने यह जानकारी दी है. इससे पहले प्रियंका गांधी को लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri Violence) जाते वक्त रास्ते में रोका गया था. उसके कुछ देर बाद ही यह घटनाक्रम हुआ. बघेल के साथ पंजाब के उप मुख्यमंत्री एसएस रंधावा भी लखनऊ आने वाले थे, लेकिन उनके विमान को उतरने की इजाजत नहीं दी गई. सपा प्रमुख अखिलेश यादव को भी लखनऊ में उनके घर से बाहर निकलने की इजाजत नहीं दी गई है. विक्रमादित्य मार्ग पर उनके घर के बाहर पुलिस का कड़ा पहरा है.


छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने स्वयं ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी. गौरतलब है कि कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी को पहले ही यूपी पुलिस हिरासत में ले चुकी है. उन्हें सीतापुर पुलिस लाइन के सेकेंड बटालियन के कैंप में रखा गया है. प्रियंका वहां हिंसा में मारे गए किसानों के परिवारों के मिलने जा रही थीं. यूपी सरकार द्वारा लखनऊ एयरपोर्ट को हिन्दी में भेजे गए एक आदेश में कहा गया है कि लखीमपुर खीरी मामले को देखते हुए कानून-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ के सीएम और पंजाब के डिप्टी सीएम की फ्लाइट को लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर उतरने की इजाजत न दी जाए.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story