छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अवैध रेत उत्खनन के विरुद्ध दिए सख़्त कार्यवाही के निर्देश

Nilmani Pal
28 Jan 2022 11:16 AM IST
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अवैध रेत उत्खनन के विरुद्ध दिए सख़्त कार्यवाही के निर्देश
x

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अवैध रेत उत्खनन के विरुद्ध सख़्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कार्यवाही न होने पर अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। अवैध रेत उत्खनन रोकना ज़िले के कलेक्टर-एसपी की व्यक्तिगत ज़िम्मेदारी होगी। इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है. सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantasertishta.com पर

प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष अर्जुन हिरवानी का निधन -

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन हिरवानी के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है। उन्होंने हिरवानी के शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। अर्जुन हिरवानी का आज सवेरे एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। स्वास्थ्य खराब होने के कारण वे कुछ दिनों से एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अस्पताल में जाकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली थी।

Next Story