छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नारायणपुर जिले को दी 128 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की सौगात

Nilmani Pal
8 April 2022 8:26 AM GMT
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नारायणपुर जिले को दी 128 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की सौगात
x

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज नारायणपुर प्रवास के दौरान नारायणपुर वासियों को 127 करोड़ 83 लाख रूपए के 101 कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन कर जिले को विकास कार्यों की सौगात दी। मुख्यमंत्री बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खेल मैदान में आयोजित अबूझमाड़ सर्वे, मसाहती सर्वे खसरा वितरण, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत सामूहिक कन्या विवाह कार्यक्रम एवं लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में 72 करोड़ 8 लाख 25 हजार रूपए के 46 कार्यों को लोकार्पण किया, वहीं 55 करोड़ 75 लाख रूपए के 55 कार्यों का भूमिपूजन किया।

मुख्यमंत्री बघेल द्वारा कार्यक्रम में नव सर्वेक्षित गांव के 500 किसानों को मसाहती खसरा का वितरण, 251 जोड़ों का सामूहिक कन्या विवाह योजनांर्तगत विवाह, समाज कल्याण विभाग के 36 हितग्राहियों को श्रवण यंत्र, ट्रायसिकल, बैटरी चलित ट्रायसिकल, दिव्यांगजन विशिष्ट पहचान कार्ड, राष्ट्रीय परिवार सहायता योजनातर्गत राशि प्रदाय, रेशम विभाग के हितग्राहियों को 100 नग टसर बुनियादी रीलिंग मशीन, महिला रेशम कृमिपालन समूह को चेक वितरण, कृषि विभाग के हितग्राहियों को उड़द बीज, स्पेयर पंप, स्प्रिंकलर, श्रम विभाग के हितग्राहियों को भागिनी प्रसूति सहायता योजना, मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना, मुख्यमंत्री सिलाई मशीन सहायता योजना, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांगजन सहायता योजना एवं 26 हितग्राहियों को वनाधिकार पत्र का वितरण किया गया।

Next Story