छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शहीद गुण्डाधूर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

Nil dhankar
26 Jan 2022 12:44 PM IST
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शहीद गुण्डाधूर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
x

जगदलपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर गीदम रोड स्थित शहीद गुण्डाधूर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने धुरवा समाज सहित विभिन्न समाज के प्रमुखोें तथा जनप्रतिनिधियों से भेंटकर गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री लखेश्वर बघेल, लोकसभा सांसद श्री दीपक बैज, संसदीय सचिव श्री रेखचंद जैन, हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री चंदन कश्यप, चित्रकोट विधायक श्री राजमन बेंजाम, जगदलपुर महापौर श्रीमती सफीरा साहू, सभापति श्रीमती कविता साहू, कमिश्नर श्री श्याम धावड़े, पुलिस महानिरीक्षक श्री पी. सुन्दरराज, कलेक्टर श्री रजत बसंल, पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र मीणा सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Next Story