छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सूर्यवंशी समाज के वीर शहीदों के छाया चित्र पर किया माल्यार्पण
Nil dhankar
11 Nov 2022 4:26 PM IST

x
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वीर शहीद स्वर्गीय श्री दौलतराम लदेर, वीर शहीद स्वर्गीय मन्नूलाल सूर्यवंशी, और वीर शहीद शहीद ललीत खरसन जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण किया। सूर्यवंशी समाज के वीर शहीद स्वर्गीय दौलतराम लदेर रायगढ़ से लैलूंगा में रेंजर के पद पर पदस्थ थे। लकड़ी तस्करों को रोकने की मुहिम में शहीद हो गए थे। स्वर्गीय ललित खरसन जी कोबरा बटालियन में आरक्षक के पद पर तत्कालीन दंतेवाड़ा जिले के चिंता गुफा मे पदस्थ थे । स्व. ललीत खरसन जी चिंता गुफा में नक्सली मुठभेड़ में शहीद 2009 में शहीद हो गए थे। इसी प्रकार स्वर्गीय मन्नूलाल सूर्यवंशी जी नक्सली मुठभेड़ में शहीद हो गए थे।
Next Story





