मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दो एम्बुलेंस को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शाम राजधानी स्थित अपने निवास कार्यालय परिसर से सभी सुविधाओं एवं उपकरणों से सुसज्जित दो नग एम्बुलेंस को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। गोयल गु्रप ऑफ इंडस्ट्रीज द्वारा अपने सामाजिक दायित्व निर्वहन के तहत प्रदत्त दोनों एम्बुलेंस में से एक एम्बुलेंस उपाध्याय हॉस्पिटल रायपुर तथा एक एम्बुलेंस उत्तर बस्तर (कांकेर) जिले के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भानुप्रतापपुर को प्रदाय किए गए हैं। एम्बुलेंस का उपयोग दोनों अस्पतालों द्वारा अपने आसपास के क्षेत्रों में लोगों की सुविधा के लिए किया जाएगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





