छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने श्रीमती वीणा लखोटिया के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया

Admin2
2 May 2021 11:32 AM IST
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने श्रीमती वीणा लखोटिया के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया
x

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दैनिक प्रखर समाचार के प्रधान संपादक श्री दीपक लखोटिया की धर्म पत्नी श्रीमती वीणा लखोटिया के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया। श्रीमती लखोटिया का आज निधन हो गया। उनका इलाज औरंगाबाद के निजी अस्पताल में चल रहा था। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने श्रीमती लखोटिया के परिवारजनों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की है। श्री बघेल ने दुख की इस घड़ी में श्रीमती लखोटिया के परिवार के सदस्यों को संबल प्रदान करने और उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

Next Story