छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वैष्णों देवी मंदिर में भगदड़ में श्रद्धालुओं की मृत्यु पर दुख प्रकट किया

Nil dhankar
1 Jan 2022 12:48 PM IST
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वैष्णों देवी मंदिर में भगदड़ में श्रद्धालुओं की मृत्यु पर दुख प्रकट किया
x

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वैष्णों देवी मंदिर में भगदड़ में श्रद्धालुओं की मृत्यु पर गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने कहा है कि वैष्णों देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की मौत दु:खद घटना है, परिवारजनों के साथ अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। सीएम बघेल ने इस घटना में घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। इससे पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित नव वर्ष मिलन समारोह में शामिल हुए. और उन्होंने पत्रकार साथियों के लिए बने जिम का उद्घाटन किया.


Next Story