मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तेलंगाना में हुए सड़क हादसे में बीजापुर के मजदूर की मृत्यु पर दुःख जताया

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तेलंगाना के पेरूर के पास वाहन दुर्घटना में बीजापुर के एक मजदूर की मृत्यु की घटना पर गहरा दुख प्रकट किया है। इस वाहन में मजदूर मिर्च तोड़ने के लिए बीजापुर से तेलंगाना के लिए जा रहे थे। भूपेश बघेल ने मृतक के परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए इस घटना में घायल लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन बीजापुर को इस दुर्घटना में घायलों के बेहतर इलाज के प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





