छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू के बड़े भाई के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया

Shantanu Roy
30 May 2022 10:03 PM IST
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू के बड़े भाई के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया
x
छग

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के बड़े भाई एवं दुर्ग जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता भूपत साहू के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है। भूपत साहू का आज निधन हो गया। श्री साहू कुछ महीनों से बीमार चल रहे थे। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने दिवंगत आत्मा की शांति पर उनके शोक-संतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।


Next Story