मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायगढ़ जिले में टावर लाइन शिफ्टिंग के दौरान हादसे में चार श्रमिकों की मृत्यु पर गहरा दुख प्रकट किया

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायगढ़ जिले में खरसिया के पास नेशनल हाइवे 49 में सेन्द्रिपाली में कोरबा-भुवनेश्वर पावर ग्रिड लाईन पर टावर शिफ्टिंग के दौरान हुए हादसे में चार श्रमिकों की मृत्यु पर गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने मृतकों के परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है। भूपेश बघेल ने जिला प्रशासन रायगढ़ को मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने तथा हादसे में घायलों को बेहतर से बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। इस हादसे में घायल श्रमिकों को जिला अस्पताल रायगढ़ में भर्ती कराया गया है
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





