छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरगुजा के पूर्व सांसद चक्रधारी सिंह के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया
Nil dhankar
31 May 2022 5:15 PM IST

x
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरगुजा के पूर्व सांसद चक्रधारी सिंह के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने चक्रधारी सिंह के शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि श्री चक्रधारी सिंह लोकप्रिय और अपने क्षेत्र के विकास के प्रति सजग जनप्रतिनिधि थे।
उनका निधन हमारे लिए अपूरणीय क्षति है। गौरतलब है कि चक्रधारी सिंह वर्ष 1980 में सरगुजा से सांसद चुने गए थे। उन्होंने संगठन में भी अनेक महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन किया।
Next Story





