छत्तीसगढ़

होली के रंग में रंगे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, अपने निवास में नगाड़े के धुन में थिरके, देखें वीडियो

jantaserishta.com
18 March 2022 2:53 PM IST
होली के रंग में रंगे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, अपने निवास में नगाड़े के धुन में थिरके, देखें वीडियो
x

रायपुर: छत्तीसगढ़ में हर तरफ रंगों के पर्व होली को लेकर गजब का उत्साह है। नंगाड़ों की थाप सुनाई दे रही है। बच्चे रंग-गुलाल खेल रहे हैं। पिचकारी भी चला रहे हैं। युवाओं की टोलियां गली-गली घूमकर रंग लगा रहे हैं। हर तरह रंगोत्सव का उल्लास है। हर आम और खास इस फागुन त्योहार को अपने तरीके से सेलिब्रेट कर रहे हैं। ऐसे में सीएम भी कहां पीछे रहने वाले।

सीएम भूपेश बघेल होली के रंग में रंगे नजर आए। अपने निवास में उन्होंने भी जमकर होली खेली। इस दौरान उन्होंने होली पर फाग गीत भी गाया और नगाड़ा भी बजाया। प्रदेश के विभिन्न हिस्से से लोग इस दौरान उन्हें बधाई देने भी पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने सभी को अबीर गुलाल लगाया और होली की शुभकामनाएं भी दी।




jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story