छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज सुबह बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के अधिकारियों से की चर्चा
Nil dhankar
5 May 2022 10:39 AM IST

x
बलरामपुर-रामानुजगंज। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज सुबह राजपुर में बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के अधिकारियों से जिले की विकास योजनाओं पर चर्चा की। राजधानी से पहुँचे वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में श्री बघेल ने जिले वासियों की सहूलियत के लिये संचालित विकास योजनाओं और कार्यक्रमो को सफलतापूर्वक पूरा करने के निर्देश दिए। बघेल ने अधिकारियों से परिचय लिया और खुशनुमा पारिवारिक माहौल में बात की। उन्होंने अधिकारियों की परेशानियों और काम में आ रही दिक्कतों के बारे में भी पूछा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को शासन की तरफ से नियम अनुसार सभी संभव मदद का भी आश्वासन दिया।
@bhupeshbaghel ने आज सुबह बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के अधिकारियों से की चर्चा @DPRChhattisgarh @ChhattisgarhCMO @ipskabra pic.twitter.com/dXmmpmkaOb
— Pappu Farishta Journalist by birth (@pappu_farishta) May 5, 2022
Next Story





