छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की समूह की महिलाओं से दीवाली की खरीददारी
Nil dhankar
30 Oct 2021 8:44 PM IST

x
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शाम राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद सरोवर बूढ़ातालाब परिसर स्थित छत्तीसगढ़ लोक माटी शिल्प परिसर पहुंचे और वहां छत्तीसगढ़ गोधन न्याय योजना तथा आजीविका मिशन के तहत महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टॉल में गोबर तथा माटी के दीया आदि सामग्री खरीद कर उन्हें प्रोत्साहित किया। मुख्यमंत्री बघेल ने स्टॉल में भम्रण के दौरान अपील की कि लोग स्थानीय विक्रेताओं और कुम्हारों से ही दीया खरीदे और हमारे महत्वपूर्ण दीपावली त्यौहार की सार्थकता को सफल बनाएं।उन्होंने इस अवसर पर दीपदान महोत्सव के तहत एक लाख दीये के निःशुल्क वितरण के पुनीत कार्य की शुरूआत भी की।
Next Story





