छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्पीकर डॉ चरणदास महंत को दी जन्मदिन की बधाई

Nil dhankar
13 Dec 2021 12:58 PM IST
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्पीकर डॉ चरणदास महंत को दी जन्मदिन की बधाई
x

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज छत्तीसगढ़ विधानसभा में विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत से उनके कक्ष में मुलाकात कर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत की अध्यक्षता में विधानसभा के समिति कक्ष में कार्य मंत्रणा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक और संसदीय कार्य मंत्री रविंद्र चौबे सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे।



Next Story