छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने फार्मासिस्टों को विश्व फार्मेसी दिवस की दी बधाई

Nil dhankar
24 Sept 2021 8:27 PM IST
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने फार्मासिस्टों को विश्व फार्मेसी दिवस की दी बधाई
x

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 25 सितंबर को विश्व फार्मेसी दिवस के अवसर पर सभी फार्मासिस्टों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। सीएम बघेल ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि चिकित्सा-क्षेत्र में फार्मासिस्टों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। वे चिकित्सक और रोगी के बीच की एक महत्वपूर्ण कड़ी है। कोरोना-संकट के समय फार्मासिस्टों ने शहरों से लेकर गांवों तक जिस तरह हर जरूरतमंद के लिए दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के चुनौतीपूर्ण दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन किया, उसे मानवता के इतिहास में हमेशा याद रखा जाएगा।

Next Story