छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पवित्र रमजान माह के शुभारंभ पर लोगों को दी मुबारकबाद

jantaserishta.com
13 April 2021 7:37 PM IST
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पवित्र रमजान माह के शुभारंभ पर लोगों को दी मुबारकबाद
x

रायपुर:- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पवित्र रमजान माह के शुभारंभ के अवसर पर मुस्लिम समाज सहित आम जनता को मुबारकबाद दी है। श्री बघेल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि रमजान नेकियों, रहमतों और बरकतों का महीना है। यह महीना जहां देश और दुनिया के लिए प्यार एवं भाईचारे का पैगाम लेकर आता है, वहीं यह हमें आत्म- अनुशासन से जीवन जीने की प्रेरणा देता है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि यह पवित्र महीना कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन की मुश्किल घड़ी में शुरू हो रहा है। उन्होंने कहा है कि समस्त मानव जाति के लिए प्रेम, भाईचारे और इंसानियत का पैगाम लेकर आने वाले इस महीने में हम सब मिलकर लोगों के स्वस्थ रहने, कोरोना महामारी से निज़ात और देश-प्रदेश की खुशहाली की दुआ करें। मुख्यमंत्री ने कहा है कि रमजान का यह महीना प्यार, भाईचारा, रहमत और बरकत लेकर आए। उन्होंने अपील की है कि कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए सभी घर पर ही रहे और सुरक्षित रहें। संकट के इस समय में लॉकडाउन और फिजिकल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए रमजान के महीने की इबादतें भी अपने-अपने घर में ही करें।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story