छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को गुरू नानक जयंती-प्रकाश पर्व की दी बधाई

jantaserishta.com
18 Nov 2021 5:21 PM IST
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को गुरू नानक जयंती-प्रकाश पर्व की दी बधाई
x

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को विशेषकर सिख समुदाय के लोगों को गुरू नानक जयंती की बधाई और शुभकामनाएं दी है। भूपेश बघेल ने गुरूनानक जयंती की पूर्व संध्या पर जारी अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि हर साल कार्तिक पूर्णिमा के दिन सिख धर्म के संस्थापक और पहले गुरू नानक देव जी की जयंती को प्रकाश पर्व के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। देशभर में इस दिन गुरूवाणी, अरदास, कीर्तन, लंगर, गुरूद्वारों में धार्मिक अनुष्ठान और सेवाभाव से आध्यात्मिक वातावरण बनने के साथ आपसी भाई-चारे का अनुपम उदाहरण दिखाई देता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरू नानक जी को विश्व भर में सांप्रदायिक एकता, सच्चाई, शांति, सदभाव के ज्ञान को बांटने के लिए याद किया जाता है। उन्होंने अपना सारा जीवन समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करने में लगा दिया। गुरू नानक जी के उपदेश आज भी प्रासंगिक हैं, और लोगों को प्रेम, एकता, समानता और भाई-चारे के साथ जीवन जीने को प्रेरित करते हैं।



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story