छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को नुआखाई पर्व की दी बधाई
Nil dhankar
10 Sept 2021 7:19 PM IST

x
फाइल फोटो
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों और विशेष रूप से उत्कल समाज के लोगों को नुआखाई पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि ऋषि पंचमी को नुआखाई त्यौहार मनाया जाता है। यह त्यौहार नई फसल के आगमन, धरती एवं भगवान के वंदन और किसान भाईयों के बंधुत्व और एकत्व का प्रतीक है। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों को गांव की समृद्धि, खुशहाली और सामाजिक संबंधों को प्रगाढ़ करने वाले इस त्यौहार की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
Next Story





