छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस की दी बधाई

Nilmani Pal
10 May 2022 11:57 AM GMT
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस की दी बधाई
x

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 11 मई राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर वैज्ञानिकों सहित सभी नागरिकों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि वैज्ञानिकों ने देश के विकास, सुरक्षा और नागरिक सुविधाओं को बढ़ाने के लिए कई उल्लेखनीय काम किए हैं। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस वैज्ञानिकों के द्वारा देश के लिए किये गए अतुल्य योगदान की याद दिलाता है। यह दिन हमारी ताकत, कमज़ोरियों, लक्ष्य के विचार मंथन को प्रोत्साहित करता है। यह हमारे वैज्ञानिकों के रचनात्मक कार्यों का ही परिणाम है कि देश-दुनिया में कई सकारात्मक बदलाव हम देख रहे हैं। मुख्यमंत्री ने भारत को प्रौद्योगिकी विकास और दक्षता में ऊंचाईयों तक पहुंचाने के लिए देश के वैज्ञानिकों के प्रति आभार जताया है।

Next Story