छत्तीसगढ़

राज्यपाल अनुसुईया उइके को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजभवन पहुंचकर दी जन्मदिन की बधाई

Nil dhankar
10 April 2022 3:41 PM IST
राज्यपाल अनुसुईया उइके को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजभवन पहुंचकर दी जन्मदिन की बधाई
x

रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजभवन पहुंचकर दी जन्मदिन की बधाई। सीएम बघेल ने उइके के दीर्घायु रहने की कामना की, उइके ने रामनवमी व राम वनगमन पर्यटन परिपथ के विकास हेतु बधाई देते हुए उन्हें शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया। सीएम के साथ राज्य के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू एवं नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव डहरिया ने भी राज्यपाल सुश्री उइके को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

राज्यपाल सुश्री उइके ने मुख्यमंत्री श्री बघेल सहित गृहमंत्री साहू एवं नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. डहरिया को शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया। साथ ही उन्होंने रामनवमी की बधाई देते हुए राज्य में राम वनगमन पर्यटन परिपथ के विकास के लिए भी मुख्यमंत्री श्री बघेल को धन्यवाद दिया।



Next Story