छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने परीक्षा में उत्तीर्ण सभी विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को दी बधाई

jantaserishta.com
10 May 2023 12:57 PM IST
छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने परीक्षा में उत्तीर्ण सभी विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को दी बधाई
x
रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा ली गई 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में सफल सभी परीक्षार्थियों एवं उनके अभिभावकों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए, उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। उन्होंने कहा कि कक्षा दसवीं और बारहवीं की परीक्षा में टॉप टेन में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को हेलीकॉप्टर राइड कराया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन बच्चों को आशा अनुरूप परिणाम प्राप्त नहीं हुआ है उन्हें सीख लेते हुए आगे और मेहनत करना चाहिए। असफलता ही सफलता की सीढ़ी है, इसको ध्यान में रखते हुए वे निराश न हों और पुनः मेहनत से पढ़ाई करके सफलता प्राप्त करें। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल की दसवीं की परीक्षा में राहुल यादव और बारहवीं की परीक्षा में विधि भोसले ने टॉप किया है। स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने दसवीं और बारहवीं के मुख्य परीक्षा के रिजल्ट जारी किया। दसवीं की परीक्षा में 75.05 प्रतिशत और बारहवीं में 79.96 प्रतिशत विद्यार्थी सफल हुए हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story