संत समाज के प्रमुखों से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की मुलाकात, गहिरा गुरू के जीवन से जुड़े चार प्रमुखों केन्द्रों के सौंदर्यीकरण के लिए 10-10 लाख की घोषणा

फाइल फोटो
रायपुर, 15 फरवरी 2021/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के प्रवास के दौरान संत गहिरा गुरु की तपोभूमि श्रीकोट पहुंचकर सामाजिक कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने श्रीेकोट आश्रम परिसर में स्थित शिवलिंग का जलाभिषेक तथा दुर्गा मंदिर में आरती व पूजा-अर्चना की। उन्होंने गहिरा गुरु मंदिर में उनकी पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने संत गहिरा गुरू के अनुयायी संत समाज प्रमुखों से भेंट की। उन्होंने आश्रम परम्परा के अनुरूप जमीन पर बैठकर भोजन ग्रहण किया। उन्होंने संत समाज के अनुयायियों की सभा को संबोधित कर गहिरा गुरू के विचारों को वर्तमान समय में भी प्रासंगिक और प्रभावी बताया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने गहिरा गुरू के जीवन से जुड़े चार प्रमुख केन्द्रों के सौंदर्यीकरण के लिए 10-10 लाख रूपये की राशि प्रदान करने की घोषणा की।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





